SEO क्या है और ब्लॉग्गिंग में इसका कितना महत्त्व है ?

SEO क्या है और ब्लॉग्गिंग में इसका कितना महत्त्व है ?



SEO पेज को बूस्ट करता है मतलब सर्च इंजिन में आपका वेबसाइट आएगा । इसको सर्च इंजन अपतुमाइज कहते है।इसका ब्लॉग में ज्यादा महत्व है क्यो की ब्लॉग को लिखने का तरीका सही होता है। 
अधिक जानकारी के लिए पढ़े READ MORE

क्यों ब्लॉगर के लिए SEO इतना महत्वपूर्ण है?


Blog के लिए SEO बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं वैसे हर ब्लॉगर को SEO करना नहीं आता |


अगर ब्लॉगर को SEO करना आता हैं अच्छे से गूगल पर अपने पेज को रैंक कर सकता हैं तो उसे किसी और पर SEO करनवाने के लिए निर्भर रहने की जरुरत नहीं होगी |
आज के दौर में आज हर कोई इंटरनेट का यूज़ करता हैं तो कॉम्पिटीशन भी बहूत हैं इसलिए SEO करना भी जरुरी जिससे हम अपने पेज को गूगल के पहले पेज पर ला सके |
लेकिन अगर कोई ब्लॉगर अपने ब्लॉग की अच्छी तरह SEO करवाता हैं तो यह भी ठीक हैं
लेकिन दुसरो द्वारा SEO करवाने के लिए हमें पैसे खर्च करने की जरुरत होती है |
इसके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन यह हैं की आप खुद SEO करना सिख लेंगे तो अच्छा होगा |

SEO क्या होता है ट्रैफिक लाने के लिए Best SEO कैसे किया जाये?


SEO क्या है – SEO का पूरा नाम सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (search engine optimization) है, SEO एक process है जिसके जरिये हम अपने ब्लॉग या वेबसाइट को गूगल के फर्स्ट पेज पर ला सकते हैं, जिससे वेबसाइट या ब्लॉग का ट्रैफिक increase होता है | और आप सभी ये तो जानते ही होंगे की किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट के लिए ट्रैफिक आना कितना इम्पोर्टेन्ट है | बिना ट्रैफिक के आपके ब्लॉग या वेबसाइट का कोई मतलब ही नही है |
SEO कैसे करें
अभी तक के पोस्ट में आपने जाना की SEO क्या है, क्यों जरुरी है और SEO कितने प्रकार के होते हैं | अब मै आपको बताने वाला हूँ आप कैसे अपने ब्लॉग के लिए SEO कर सकते हो | अब ये पैराग्राफ आपके लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट है क्योंकि इसमें मै आपको step-by-step बताने वाला हूँ आप कैसे ब्लॉग का SEO कर सकते हैं |
Step 1
कीवर्ड रिसर्च
अगर आप चाहते हो की आपका ब्लॉग पोस्ट गूगल के टॉप पर हो और आपको बहुत सारा ट्रैफिक मिले तो इसके लिए आपको पोस्ट लिखने से पहले एक सही कीवर्ड को रिसर्च करना बहुत ही जरुरी है | जैसे मान लीजिये आप SEO के बारे में पोस्ट लिखना चाहते हैं |
1- सबसे पहले आपको Google में जाकर सर्च करना है SEO और enter press नही करना है Google आपको SEO के बारे में लोग क्या sentence लिखते हैं बता देगा |जैसा की आप ऊपर इमेज में भी देख पा रहे होंगे |अब आप देख रहे होंगे की गूगल ने हमे कुछ रिजल्ट दिखाए SEO के बारे में जिसमे सबसे टॉप पर है “SEO क्या है” |
अब जैसे हमने इस कीवर्ड को सेलेक्ट कर लिया की अब हम इस कीवर्ड को टारगेट करके पोस्ट लिखेंगे लेकिन पहले हमे ये तो पता चले की इस कीवर्ड पर कितने लोग महीने में सर्च करते हैं ताकि हमारा आर्टिकल जब गूगल के टॉप पर आ जाये तो हमे आईडिया हो की इस पोस्ट से हमे इतना ट्रैफिक मिल सकता है | साथ ही हमे ये भी पता करना होता है की इस कीवर्ड पर कितना competition है |
अब ये सभी चीज़ पता करने के लिए आपको कीवर्ड रिसर्च टूल की जरुरत है | और अभी जैसे आप बिलकुल new हो ब्लॉग्गिंग में तो आपके पास इतने पैसे भी नही होंगे की आप कोई paid कीवर्ड रिसर्च टूल का इस्तेमाल कर सको | इसलिए एक बहुत ही बढ़िया फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल है ubersuggest जो की वर्ल्ड के टॉप ब्लॉगर Neil Patel द्वारा ही बनाया गया है |
2- आपको बस वो कीवर्ड जो आपने गूगल सर्च से सेलेक्ट किया है “SEO क्या है” उसे copy करना है और Ubersuggest को ओपन करके उसके सर्च बॉक्स में paste कर देना है और country आपको India रखनी है जैसे की आप ऊपर इमेज में भी देख पा रहे होंगे | और फिर आपको search पर click कर देना है |
जैसे ही आप search पर क्लिक करते हो आप देखोगे की आपके सामने “SEO क्या है” का पूरा डाटा आ जायेगा कितने लोग महीने में search करते हैं, कितना competition है | ये सब जैसे की आप ऊपर इमेज में भी देख पा रहे होंगे |
Quality Content
अब आपने कीवर्ड को रिसर्च कर लिया है |अब आपको उस पर पोस्ट लिखना है लेकिन सिर्फ किसी भी normal आर्टिकल में कीवर्ड का प्रयोग करने से अब आप गूगल के टॉप पर नही आ सकते हो | आपको high-quality पोस्ट लिखना होगा | मतलब आपको “SEO क्या है” इसके बारे में सबकुछ लिखना होगा | आपको ये सोचना होगा की आपके पोस्ट पर अगर बिलकुल ऐसे लोग विजिट करेंगे की जिन्होंने सिर्फ SEO के बारे में सुना है उन्हें इससे ज्यादा कुछ पता नही है तो वो आपके SEO के इस पोस्ट को पढ़ कर कैसे पुरे तरीके से SEO को समझ पायें |
साथ ही आपको पोस्ट में बहुत ही आसान शब्दों का इस्तेमाल करना है और पूरा फोकस आपको अपनी पोस्ट के सब्जेक्ट पर करके ही लिखना है इधर-उधर का कुछ भी नही लिखना है |
Keyword का इस्तेमाल पोस्ट में कैसे करें
अब आपको ये जानना है की जो कीवर्ड आपने सेलेक्ट किया है उसका इस्तेमाल पोस्ट में कहाँ -कहाँ पर करना है ताकि आपकी पोस्ट को google के crawler समझ पायें की ये पोस्ट इस query का answer दे रही है |
Post के title में
अपने पोस्ट के टाइटल में आपको अपने सेलेक्ट किये हुए कीवर्ड का इस्तेमाल जरुर करना है |
Post के URL में
अपने पोस्ट के यूआरएल को पहले तो जितना हो सके छोटा रखें और उसमे अपने main कीवर्ड का जरुर इस्तेमाल करें | जैसे आपने “SEO क्या है” कीवर्ड सेलेक्ट किया है तो आपका यूआरएल ऐसा होना चाहिए – “seo-kya-hai-hindi” |
पोस्ट के meta tag में
मेटा tag हालाँकि मैंने आपको ऊपर बताया है क्या होता है की जो आपके पोस्ट के बारे में गूगल के सर्च रिजल्ट में जो टाइटल और यूआरएल के नीचे थोडा दो लाइन दिखाई देते हैं वो मेटा tag होता है | उसमे भी आपको अपने main कीवर्ड का इस्तेमाल करना है | अगर आप wordpress का इस्तेमाल करते हो तो आपको yoast SEO plugin इनस्टॉल करना है जिसकी मदद से आप अपने पोस्ट का मेटा टैग सेट कर सकते हो ये प्लगइन फ्री में भी है |
SEO (search engine optimization) Kya Hai Aur Kaise Karain (seo in ...
Heading का सही इस्तेमाल करें
पहली बात जब आप पोस्ट लिख रहे हो तो उसमे हैडिंग का इस्तेमाल जरुर करें ताकि लोगों को आसानी से समझ आ जाये की ये पैराग्राफ इस पोस्ट के इस पर्टिकुलर पार्ट के लिए है | और अपने पहले हैडिंग में कीवर्ड का इस्तेमाल जरुर करें | इसके साथ-साथ अपने पोस्ट के फर्स्ट और लास्ट पैराग्राफ में भी अपने main कीवर्ड का इस्तेमाल जरुर करें | साथ ही कीवर्ड को पोस्ट की लेंग्थ की हिसाब से प्रयोग करें मतलब आपकी पोस्ट जितने भी words के हैं उसके हिसाब से सिर्फ 2% ही कीवर्ड का इस्तेमाल करें और कीवर्ड का प्रयोग relevant लगे जबरदस्ती उसको पोस्ट में डालने की कोशिश न करें |
अपनी वेबसाइट को सोशल मीडिया में जरुर शेयर करें
अपने पोस्ट को पूरा लिखने के बाद उसको फेसबुक,ट्विटर,instagram और pinterest इन सभी जगह पर जरुर शेयर करें वो भी अपना ब्लॉग का पेज बनाकर | इससे भी आपके SEO better बनने में काफी हेल्प मिलती है और आपको ट्रैफिक भी मिलता है |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ