How to do JioMart Pre-Registration online and get Rs.3000 profit
हेल्लो दोस्तों!!
स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जिसमें हम आपको बताएंगे कि जिओ मार्ट फ्री रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे किया जाता है।
दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं कि जिओ मार्ट भी Amazon, Flipkart, Snapdeal, BigBasket की तरह ही एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है। जिओ मार्ट एक तरह से रिलायंस जियो कंपनी का ही एक हिस्सा है। मुकेश अंबानी जो कि जिओ कंपनी के मालिक है, वे पहली बार ई कॉमर्स फील्ड में अपना हाथ आजमाने के लिए JioMart को लांच कर रहे हैं।
जिओ मार्ट को मार्केट में लाने की योजना पिछले 1 साल से चल रही है लेकिन अब जनवरी 2020 में इसे लॉन्च कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर कंपनी ने इसे केवल कुछ ही जगहों पर चालू किया है जैसे कि नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण। लेकिन धीरे-धीरे अब इसे देशभर के ग्रॉसरी स्टोर्स से जोड़ कर एक बड़ा नेटवर्क बनाने कि तैयारी चल रही है। इतने बड़े नेटवर्क के बनने पर जिओ मार्ट ऐमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी शॉपिंग कंपनी को जबरदस्त टक्कर देने वाला है।
जिओ मार्ट एक ऐसा प्लेटफार्म बनाने वाली है जोकि ऑनलाइन टू ऑफलाइन बिजनेस मॉडल पर काम करेगा, यानी कि जिओ मार्ट पर आने वाले कस्टमर्स को डायरेक्ट उनके करीबी ग्रॉसरी स्टोर्स से जोड़ दिया जाएगा। इसी फार्मूला को ध्यान में रखते हुए जिओ कंपनी ने अपने इस ब्रांड के लिए एक टैगलाइन भी दी है। जिओ मार्ट की टैगलाइन है-- "Desh ki nayi dukaan"।
अभी तक हमने आपको बताया कि जिओ मार्ट क्या है? यह किस तरह काम करती है? लेकिन अब हम जानेंगे कि जिओ मार्ट प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
अभी तक हमने आपको बताया कि जिओ मार्ट क्या है? यह किस तरह काम करती है? लेकिन अब हम जानेंगे कि जिओ मार्ट प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
जिओ मार्ट प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जिओ मार्ट प्री रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो हमने नीचे दी हुई है।
- जिओ मार्ट प्री रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले जिओ मार्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद वेबसाइट में पूछी गई सभी डिटेल्स को सही-सही भरना होगा।
- आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना है कि आप वहां पर बिल्कुल सही सही डिटेल्स भरे क्योंकि आपको वहां पर ओटीपी भी वेरीफाई करना होगा।
- डिटेल्स भरने के बाद जो मोबाइल नंबर आपने उसमें भरा है उसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिससे कि वेरिफिकेशन हो जाएगा।
- इस प्रकार आपका जिओ मार्ट फ्री रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होता है।
- अंत में आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।


0 टिप्पणियाँ